क्राइमछत्तीसगढ़

तेज़ रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पोस्टमैन और किशोर घायल

खरसिया/रायगढ़।बांसमुड़ा चौक के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए रायगढ़ के अपेक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम केसला निवासी मंटूलाल रात्रे, जो कि छाल पोस्ट ऑफिस में पोस्टमैन के रूप में कार्यरत हैं, अपने भतीजे समीर रात्रे (उम्र 17 वर्ष) के साथ दिनांक 05 नवम्बर 2025 को मोटरसाइकिल पल्सर क्रमांक CG 13 AX 7387 से खरसिया कार्य से गए हुए थे। शाम करीब 6 बजे दोनों वापस खेदापाली लौट रहे थे।

इसी दौरान, बांसमुड़ा चौक के आगे सामने से आ रही कार क्रमांक CG 13 AS 4342 के चालक ने अपने वाहन को तेज़ रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में मंटूलाल रात्रे को कमर, जांघ, पैर और एड़ी में गंभीर चोटें आईं, जबकि पीछे बैठे समीर रात्रे के दाहिने पैर में चोट लगी।घटना के बाद दोनों को तत्काल सीएच खरसिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अपेक्स अस्पताल रायगढ़ रेफर किया गया।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 281, 125(A) तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 112 और 183(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button
Latest